नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- त्रिपुरा समेत कुछ राज्यों के हिस्सों को मिलाकर 'ग्रेटर टिपरालैंड' की मांग जो पकड़ रही है। अब इस क्षेत्र में बांग्लादेश के कुछ हिस्सों को शामिल करने की मांग की गई है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बांग्लादेश के हिस्सों को मिलाकर 'ग्रेटर टिपरालैंड' बनाने की इस मांग के लिए टिपरा मोथा पार्टी की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह मांग अवैध है और इसके ऊपर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। मुख्यमंत्री का यह विरोध ऐसे समय में सामने आया है, जब टीएमपी प्रमुख देबवर्मा ने एक चुनावी रैली के दौरान बांग्लादेश के कुछ हिस्सों को भी शामिल करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि उनका उद्देश्य बांग्लादेश के कॉक्स बाजार, चटगांव एवं खगराचारी को मिलाकर 'ग्रेटर टिपरालैंड' बनाना है और उन्होंने टिपरासा समुदाय से एकजुट होने का आह्वान किया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.