नई दिल्ली, मई 28 -- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में इथेनॉल गैस से जलने वाले स्टोव का अनावरण किया है। ये स्टोव पानी में 7 प्रतिशत मात्रा में इथेनॉल को मिलाकर जलाया जाएगा। जिससे इसकी कीमत एलपीजी गैस सिलेंडर से कम आएगी। वहीं ये पूरी तरह से भारत में बना हुआ है। जिससे दूसरे देशों से फ्यूल और ईंधन के लिए इंडिया की निर्भरता भी कम होगी। बता दें कि इथेनॉल पूरी तरह से घरेलू कृषि से बना ईंधन है। इस स्टोव के आने के साथ ही लोगों के दिमाग में कई तरह के सवाल है, तो चलिए जानें आखिर क्या होगी इसकी कीमत और क्या है इथेनॉल, जो लेगा एलपीजी गैस सिलेंडर की जगह।कैसे जलेगा ये चूल्हा पूरी तरह से भारत में बने इस चूल्हे को जलाने के लिए इथेनॉल एल्कोहल के साथ पानी की मात्रा को मिलाया जाएगा। जिसकी मदद से इसमे तेज नीली और असरदार लौ निकलेगी और खाना बिल्कुल एलपी...