नई दिल्ली, मई 26 -- Abraham Accords: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (25 मई) को अरब और मुस्लिम देशों सऊदी अरब, कतर, पाकिस्तान, तुर्किये, मिस्र और जॉर्डन से दो टूक अपील की कि वे सभी ईरान के साथ संघर्ष खत्म होने के बाद अब्राहम समझौते में शामिल हों, उस पर दस्तखत करें और इजरायल को मान्यता दें। लेकिन पाकिस्तान ने इससे इनकार कर दिया है। दरअसल, ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान के साथ शांति वार्ता में मध्यस्थता कर रहे देशों को अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर करने चाहिए, जो इजरायल और अरब देशों के बीच राजनयिक, आर्थिक एवं सुरक्षा संबंध स्थापित करने से संबंधित है। उन्होंने कहा कि ईरान का इस समझौते पर हस्ताक्षर करना सम्मान की बात होगी। ट्रंप ने ये भी कहा कि अमेरिका की ओर से इस बेहद जटिल पहेली को सुलझाने के लिए किए गए सभी प्रयास...