शिमला, सितम्बर 2 -- हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख अब आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को लेकर विशेष वक्तव्य देते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। वर्तमान में आवेदन की अंतिम तारीख 5 सितंबर 2026 निर्धारित है।अब नहीं बढ़ाई जाएगी अंतिम तारीख मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यदि आवेदन की तारीख को और आगे बढ़ाया जाता है तो आने वाली सर्दियों के कारण भर्ती प्रक्रिया शुरू करने में दिक्कत हो सकती है। इससे भर्ती प्रक्रिया में करीब छह महीने की अतिरिक्त देरी होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से 5 सितंबर के बाद आवेदन की ...