क्या हमेशा के लिए बंद हो रहा यह Google Pixel डिवाइस? कंपनी ने हटाई लिस्टिंग, टेंशन में ग्राहक
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- लगता है कि Google के Pixel Tablet का छोटा सफर अब खत्म होने वाला है। तीन साल पुराना यह डिवाइस गूगल की ऑनलाइन मौजूदगी से गायब होने लगा है और कुछ अहम संकेत इसके बंद होने की ओर इशारा कर रहे हैं। इन बदलावों से यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या गूगल किसी और पिक्सेल-ब्रांडेड डिवाइस के साथ टैबलेट मार्केट में वापसी करने की योजना बना रहा है।गूगल स्टोर से गायब पिक्सेल टैबलेट गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, पिक्सेल टैबलेट को गूगल स्टोर से हटा दिया गया है और गूगल ने अपने मेन नेविगेशन मेन्यू से 'Tablet' कैटेगरी को भी हटा दिया है। अब टैबलेट के प्रोडक्ट पेज का सीधा लिंक गूगल स्टोर के होमपेज पर ले जाता है, जिससे इस डिवाइस के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी मिलना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- आ गया iPhone 18 Pro लॉन्च, भारत में इतन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.