नई दिल्ली, अगस्त 15 -- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को 5,000 रुपये की नकद सहायता देने जा रहे हैं। वायरल विज्ञापन में कहा गया कि यह राशि पाने के लिए लोगों को अपने बैंक खाते से जुड़ी जानकारी साझा करनी होगी। लेकिन क्या वाकई केंद्र सरकार की ओर से ऐसी कोई योजना शुरू की गई है? चलिए इसकी सच्चाई जानते हैं। पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने इस दावे की पड़ताल की है और इसे पूरी तरह फर्जी करार दिया है। यह भी पढ़ें- मिलेगी धांसू कोचिंग, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग; लाल किले से PM का बड़ा ऐलान पीआईबी फैक्ट चेक के मुताबिक, सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा यह विज्ञापन धोखाधड़ी वाला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 5,000 रुपये के किसी कैश ग्रांट...