नई दिल्ली, फरवरी 21 -- मां बनने के बाद महिलाओं के मन में अपने शरीर को लेकर कई सवाल और डर पैदा होना बिल्कुल स्वाभाविक है। इन्हीं में से एक सबसे आम चिंता यह होती है कि क्या स्तनपान कराने से ब्रेस्ट ढीले या लटकने लगते हैं? समाज, सोशल मीडिया और आसपास की अधूरी जानकारियां इस डर को और भी बढ़ा देती हैं। कई महिलाएं तो सिर्फ इसी आशंका के चलते ब्रेस्टफीडिंग को लेकर असमंजस में आ जाती हैं। लेकिन क्या यह डर सच में वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित है या सिर्फ एक पुराना मिथक है? इस सवाल का जवाब जानना हर नई मां के लिए जरूरी है। इसी विषय पर गायनेकोलॉजिस्ट Dr. Vaidehi Marathe ने मेडिकल स्टडीज और अनुभव के आधार पर सच्चाई साझा की है जो इस भ्रम को पूरी तरह साफ करती है। उनके अनुसार, 'ब्रेस्ट सैगिंग का सीधा संबंध ब्रेस्टफीडिंग से नहीं, बल्कि प्रेग्नेंसी के दौरान होने व...