नई दिल्ली, जुलाई 12 -- आजकल बच्चे बिना मोबाइल के खाना भी नहीं खाते और ऐसे में मजबूरन माता-पिता को उन्हें थोड़ी देर के लिए स्क्रीन टाइम देना पड़ता है। खाना खिलाने को लेकर शुरू हुई ये मजबूरी कब पेरेंट्स और बच्चों की आदत बन जाती है, पता भी नहीं चलता। साथ ही इससे बच्चों की आंखों पर बुरा असर पड़ता है। काफी देर तक लगातार स्क्रीन देखने के कारण ब्लू लाइट से बच्चों की आंखें कमजोर होने लगती हैं लेकिन बच्चे इसे माता-पिता को बता नहीं पाते। कई पेरेंट्स भी समझ नहीं पाते कि बच्चों की आंखों पर क्या असर हो रहा है, इसका पता तब चलता है जब बच्चे को पढ़ाई के दौरान धुंधला या देखने में दर्द महसूस होने लगता है। अगर आप भी बच्चे को स्क्रीन टाइम देती हैं, तो उसकी आंखों का ख्याल भी रखें। नोएडा के पीडियाट्रिशियन डॉक्टर सौरभ गुप्ता से हमने इस बारे में बात की। उन्होंने...