क्या सेल्फी से पता चल सकता है कैंसर मरीज के बचने का चांस? AI स्टडी में हुआ खुलासा
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब हेल्थकेयर के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं तलाश रहा है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा AI मॉडल विकसित किया है, जो चेहरे की तस्वीर का विश्लेषण करके कैंसर मरीजों में मृत्यु के जोखिम का अनुमान लगाने में मदद कर सकता है। इस रिसर्च में AI ने चेहरे की तस्वीरों से ऐसे पैटर्न पहचाने, जिनका संबंध मरीजों की जैविक उम्र और उनके स्वास्थ्य परिणामों से हो सकता है। हालांकि, यह तकनीक अभी डॉक्टरों की जांच का विकल्प नहीं है। अमेरिका के Mass General Brigham के रिसर्चर्स ने FAHR-Face नाम का AI मॉडल तैयार किया है। इस रिसर्च के नतीजे मेडिकल जर्नल The Lancet Digital Health में पब्लिश हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस मॉडल को 4 करोड़ से ज्यादा चेहरे की तस्वीरों से ट्रेन किया गया है। इससे FAHR-FaceAge और FAHR-FaceSurvival ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.