नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- टी20 वर्ल्ड कप 2026 कप्तान के तौर पर जीतने के बावजूद सूर्यकुमार यादव को भारत की टी20 टीम से बाहर कर दिया गया। वे टेस्ट और वनडे फॉर्मेट के लिए उपयुक्त नहीं पाए जाते। ऐसे में वह भारत की टीम से ही बाहर चल रहे हैं। इस बीच आईपीएल 2027 की ट्रेड को लेकर चर्चा है, जिसमें मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम नई-नई टीमों के साथ जोड़ा जा रहा है। यहां तक कि अगले कुछ दिनों में उनको लेकर आधिकारिक पुष्टि भी हो सकती है कि वे किस टीम के साथ जुड़ेंगे, लेकिन क्या बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को भी आईपीएल 2027 ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ट्रेड करने वाली है? इसके बारे में जान लीजिए। दरअसल, मुंबई इंडियंस अपने दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने के लिए तैयार है। ये बात लगभग अब कन्फर्म हो गई है। एमआई बस इस तलाश में है कि ...