नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- चाणक्य के नीति शास्त्र ग्रंथ में रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई ऐसी बातें बताई गई है जिससे कोई भी खुद को रिलेट कर सकता है। इसमें हमारे रूटीन से जुड़े भी कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जो अच्छी राह पर चलना सीखते हैं। अब जैसे कई बार होता है ना कि अच्छी कमाई के बाद भी पैसा टिक नहीं पाता है। सैलरी आते ही पैसे कुछ ही समय में खर्च भी हो जाते हैं। अगर आपके साथ ऐसा होता है और आप परेशान हो चुके हैं तो अपनी रोज की आदत बदलनी होगी। चाणक्य नीति में जिंदगी को सलीके से जीने का ढंग बताया गया है। चाणक्य नीति के अनुसार अगर सुबह में कुछ बातों का ध्यान रख लिया जाए तो हमारी जिंदगी की आधी मुश्किलें तो ऐसे ही कम हो जाएंगी। जानें आखिर सुबह उठने के साथ ही हमें कौन सी गलतियां नहीं करनी है?1. सुबह उठते ही ना करें घर में कलेश सुबह की शुरुआत एकदम पॉ...