नई दिल्ली, जुलाई 4 -- केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच के बीच अब सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी सिया गोयल की पुलिस हिरासत के दौरान पहने गए स्वेटशर्ट को लेकर कई पोस्ट वायरल हो रही हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि सिया 30 हजार रुपये कीमत का ब्रांडेड स्वेटशर्ट पहनकर पुलिस के साथ दिखाई दी और इसे लेकर आरोप लगाया कि वह हिरासत में भी लग्जरी लाइफस्टाइल जी रही है। कुछ पोस्ट में यह भी कहा गया कि वह केतन अग्रवाल से लिए गए 1 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर रही है। हालांकि, इन दावों पर कई लोगों ने सवाल भी उठाए और इन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- केतन केस में बड़ा ट्विस्ट, लाइ डिटेक्टर टेस्ट से मुकर गए सिया और चेतन; जेल भेजा सोशल मीडिया पर वायरल दावों के बीच कुछ यूजर्स ने तथ्य सामने रखत...