क्या सिक्किम के नाथू ला में घुस आई चीनी सेना? वायरल दावे की सेना ने बताई सच्चाई
नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- भारतीय सेना ने सिक्किम के नाथू ला दर्रे पर चीनी वाहनों की मौजूदगी को घुसपैठ बताने वाले दावों को भ्रामक बताया है। आर्मी की फैक्ट चेक इकाई ने साफ किया कि वायरल वीडियो में चीन के जेएसी ब्रांड के कॉमर्शियल वाहन दिखाई दे रहे हैं। ये गाड़ियां भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार के लिए तय नाथू ला मार्ग पर चल रही थीं। कुछ सोशल मीडिया अकाउंट इस वीडियो को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि चीनी वाहन बिना इजाजत भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए। इन पोस्ट में यह आरोप भी लगाया गया कि मीडिया इस घटना को जानबूझकर छिपा रहा है। यह भी पढ़ें- कल का मौसम: मंगलवार को 18 राज्यों में होगी बारिश, 125 की स्पीड से चलेगी हवा सेना की फैक्ट चेक यूनिट ने एक्स पर 'कोऑर्डिनेटेड इनऑथेंटिक बिहेवियर एक्सपोज्ड' टाइटल से पोस्ट जारी कर इस मामले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.