क्या शेयर मार्केट के लौट रहे अच्छे दिन? विदेशी निवेशक लगातार 3 दिनों से बने खरीदार
नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- क्या घरेलू शेयर मार्केट के अच्छे दिन लौट रहे हैं? यह सवाल इसलिए कि पिछले 3 सत्रों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने कैश मार्केट में लगातार तीन दिनों तक शुद्ध खरीदारी की है। 17 अप्रैल को 683.20 करोड़ रुपये की खरीदारी की तो 16 अप्रैल को 382.36 करोड़ रुपये की। जबकि, 15 अप्रैल को विदेशी निवेशकों ने 666.15 करोड़ रुपये की खरीदारी की। इससे पहले 25 फरवरी को उन्होंने 2,991.64 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी। लंबे समय तक लगातार बिकवाली के बाद यह तीन दिनों की खरीदारी उम्मीद जगा रही है कि शायद अब रुख बदले।इस साल विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से खूब पैसे खींचे सिर्फ तीन दिनों के आंकड़ों से बहुत उत्साहित होना ठीक नहीं है। क्योंकि, 2026 में अब तक विदेशी निवेशक लगातार बेचते ही रहे हैं। अगर इस साल महीनेवार रिकॉर्ड देखें तो विदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.