नई दिल्ली, मई 13 -- बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों में कलाकारों को शराब का सेवन करते दिखाया जाता है। विलेन से लेकर कई बार हीरो और हिरोइनों के हाथ में भी शराब का गिलास दिख जाता है। पर क्या असल में ऐसे सीन्स में बॉलीवुड सितारे शराब पीते हैं? इसका जवाब है नहीं। अक्सर शराब वाले सीन्स में एक्टर्स को नॉन अल्कोहलिक ड्रिंक्स दी जाती है। हालांकि, ऐसा भी हुआ है जब अपने किरदार में रहने के लिए एक्टर्स असली शराब भी पी चुके हैं। इन एक्टर्स की लिस्ट में शाहरुख खान और रणबीर कपूर जैसे कलाकार शामिल हैं।अगर शराब नहीं पीते हैं तो क्या पीते हैं? ये तो साफ है कि ज्यादातर वक्त एक्टर्स असल में शराब नहीं पीते हैं। तो अगर शराब नहीं होती है तो क्या पीते हैं एक्टर्स? इसका जवाब है कि अलग- अलग रंग के पेय पदार्थ। फिल्म में जब एक्टर्स को व्हिस्की/रम पीते दिखाया जाता है तो ...