नई दिल्ली, मार्च 16 -- पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने रविवार 15 मार्च को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया। इसकी जानकारी खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी। इसके बाद पाकिस्तान के तमाम क्रिकेटरों ने और क्रिकेट फैंस ने उनको नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक इंस्टा स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी सरफराज अहमद को रिटायरमेंट के लिए बधाई दी है। इसमें कितनी सच्चाई है? उसके बारे में जान लीजिए। तल्हा नवाज नाम के एक एक्स हैंडल पर इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है, जिसमें ऊपर विराट कोहली का नाम लिखा हुआ है। पोस्ट में लिखा है, "सरफराज अहमद को शानदार करियर के लिए बधाई। आपने पाकिस्तान का पूरे जुनून और मजबूती से नेतृत्व किया...