लखनऊ विधि संवाददाता, मई 25 -- High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में कैसरबाग स्थित सिविल कोर्ट परिसर के आसपास से अवैध कब्जे हटाए जाने के मामले की सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने कहा कि वकीलों के बीच लाठियां बांटने के वीडियो हमने देखे हैं, आप लोग क्या समझते हैं, लाठियां बांटकर आप प्रशासन को सही काम करने से रोक लेंगे। न्यायालय ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से जनपद न्यायालय का कामकाज ठप कर के रखा गया है, इन सभी तथ्यों के आधार पर हम आपराधिक अवमानना की कार्रवाई शुरू करने पर विचार करेंगे। न्यायालय ने मामले में विस्तृत आदेश बाद में लिखाने की बात कही है। उपरोक्त टिप्पणियां न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान व न्यायमूर्ति राजीव भारती की खंडपीठ ने अनुराधा सिंह व अन्य टाइटिल से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कीं। अपरान्ह लगभग 3...