नई दिल्ली, मार्च 18 -- आईपीएल 2026 का 28 मार्च से आगाज होने जा रहा है। मुंबई इंडियंस 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। मुंबई के हेड कोच महेला जयवर्धने चाहते हैं कि दिग्गज रोहित शर्मा 19वें सीजन के दौरान मैदान पर ज्यादा समय बिताएं। वह आईपीएल के पिछले सीजन में चोटों के कारण अधिकतर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे थे। हालांकि, जयवर्धने ने स्पष्ट नहीं किया कि रोहित को 2025 की तरह आगामी सीजन में भी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।'रोहित टीम पर बड़ा इम्पैक्ट डाल रहे' एमआई ने बुधवार को सोशल मीडिया पर जयवर्धने की वीडियो क्लिप शेयर की है। वीडियो में हेड कोच से पूछा गया कि रोहित पिछले सीजन में अधिकतर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे थे। क्या आईपीएल 2026 में हम उन्हें मै...