नई दिल्ली, फरवरी 27 -- शराब नीति मामले में दिल्ली की एक विशेष अदालत की ओर से आरोप मुक्त किए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल शाम को अपनी प्रेस कांफ्रेंस में केद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया कि इन दोनों लोगों ने फर्जी एक्साइज पॉलिसी केस के जरिए आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश रची। इस दौरान कांग्रेस से जुड़े एक सवाल पर वे भड़क गए और पूछा कि क्या राहुल गांधी या वाड्रा जेल गए?कांग्रेस के इस बयान पर भड़के केजरीवाल दरअसल, अरविंद केजरीवाल से कांग्रेस के बयान पर उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई थी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक संवाददाता ने कहा कि कांग्रेस का कहना है कि अरविंद केजरीवाल को आरोप मुक्त किए जाने के पीछे भाजपा की चुनावी स्क्रिप्ट है। आने वाले चु...