नई दिल्ली, जुलाई 28 -- Rahul Gandhi Educational Qualification : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अकसर चर्चा में रहते हैं, खासकर युवाओं के मुद्दों को लेकर। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल भी उठता है कि आखिर राहुल गांधी ने कितनी पढ़ाई की है और उनके पास कौन-कौन सी डिग्रियां हैं। उनकी हार्वर्ड की पढ़ाई को लेकर बहुतों के मन में कंफ्यूजन रहती है। असल में उन्होंने भारत और विदेश के कई प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई की है। उनकी शैक्षणिक यात्रा दिल्ली और देहरादून के स्कूलों से शुरू होकर अमेरिका और ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों तक पहुंची, जिसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। नेहरू-गांधी परिवार की चौथी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करने वाले राहुल गांधी का जन्म दिल्ली में 19 जून 1970 को हुआ था। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव ...