नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- राजस्थान की सियासत इन दिनों एक दिलचस्प मोड़ पर खड़ी है, जहां एक तरफ रिश्तों की रस्में हैं, तो दूसरी ओर राजनीति की परीक्षा। 21 अप्रैल को पचपदरा में प्रस्तावित रिफाइनरी उद्घाटन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा भाजपा के लिए मेगा शो साबित होने जा रही है, लेकिन इस शो पर 'शादियों का ग्रहण' लगता नजर आ रहा है। दरअसल, पार्टी ने इस आयोजन के लिए 2 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट सेट किया है। लेकिन यही तारीख ऐसे समय पर आ गई है जब प्रदेशभर में शादियों का पीक सीजन चल रहा है। नतीजा जनसभा के लिए भीड़ जुटाना अब संगठन के लिए 'टफ टेस्ट' बन गया है।जब बारात और रैली आमने-सामने राजस्थान में 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का अबूझ सावा है, जिसे शादी-विवाह के लिए सबसे शुभ मुहूर्त माना जाता है। इसके बाद 20 और 21 अप्रैल को भी बड़ी संख्या म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.