जयपुर, मार्च 10 -- इजरायल-ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते वैश्विक तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच तेल कंपनियों ने गैस सप्लाई को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। इसके चलते कमर्शियल LPG सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक लगा दी गई है और गैस एजेंसियों को नए ऑर्डर नहीं लेने के निर्देश दिए गए हैं। इस फैसले का सीधा असर राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट, कैटरिंग और शादी समारोहों से जुड़े कारोबार पर पड़ने की आशंका है।कमर्शियल सिलेंडर के नए ऑर्डर लेने पर रोक तेल कंपनियों की ओर से देर रात गैस एजेंसियों को भेजे गए निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि फिलहाल कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए ऑर्डर स्वीकार नहीं किए जाएं। एजेंसियों को घरेलू रसोई गैस की सप्लाई को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है। साथ ही इन निर्देशों का सख्ती से...