जयपुर, मार्च 12 -- राजस्थान की सियासत में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने की चर्चा तेज हो गई है। प्रदेश में विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ सकती है। इस संभावना ने राजनीतिक गलियारों में नई हलचल पैदा कर दी है। दरअसल, विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी के एक बयान के बाद यह चर्चा शुरू हुई है कि आने वाले समय में राजस्थान विधानसभा की कुल सीटें 200 से बढ़कर 270 तक हो सकती हैं। स्पीकर ने कहा कि देश में जल्द ही जनगणना होने वाली है और इसके बाद परिसीमन की प्रक्रिया शुरू होगी। यदि परिसीमन में सीटों की संख्या बढ़ती है तो राजस्थान में 70 नई विधानसभा सीटें जुड़ सकती हैं। ऐसे में कुल सीटों की संख्या बढ़कर 270 तक पहुंच सकती है।भविष्य की तैयारी अभी से इस संभावित बदलाव को देखते हुए विधानसभा में पहले से ही तैयारियां शुरू करने की बात सामने आई है। स्पीकर देवनानी ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.