क्या रद्द हो सकती है DA में बढ़ोतरी? 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स में बेचैनी
नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स में महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) के ऐलान में देरी ने चिंता बढ़ा दी है। अब कर्मचारी संगठनों ने सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। एक संशय यह भी है कि कहीं डीए में इजाफा रद्द न हो जाए। इसपर कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बार DA बढ़ोतरी रद्द होने के कोई संकेत नहीं हैं। कर्मचारी संघ ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर इसे "गंभीर असंतोष और आशंका" वाला मामला बताया है। संघ ने कहा कि हर साल मार्च के अंतिम सप्ताह में DA/DR का ऐलान हो जाता था और जनवरी-मार्च के बकाए अप्रैल के पहले सप्ताह में मिल जाते थे, लेकिन इस बार करीब आधा अप्रैल बीत जाने के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.