भोपाल, अगस्त 23 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा जन्माष्टमी के एक कार्यक्रम के दौरान भगवान कृष्ण पर की गई टिप्पणी से राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है। सीएम यादव ने जन्माष्टमी पर आयोजित एक कार्यक्रम में भगवान कृष्ण को 'माखनचोर' बताने पर आपत्ति जताई थी। विपक्षी कांग्रेस ने उन पर सनातन धर्म की परंपराओं को फिर से लिखने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। जन्माष्टमी पर एक कार्यक्रम में सीएम यादव ने भगवान कृष्ण के साथ जुड़े लोकप्रिय विशेषण 'माखनचोर' पर आपत्ति जताई थी। कहा था कि भगवान कृष्ण के लिए 'माखनचोर' शब्द कहना अनुचित लगता है। भगवान कृष्ण को मक्खन इतना प्रिय था कि वह अक्सर कंस के घर पहुंच जाते थे। उनका क्रोध इस बात पर था कि एक तो कंस उनके हक की चीज खा रहा था, उसके बाद भी उन पर अत्याचार कर रहा था। सीएम यादव ने कहा कि इसी क्रोध को व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.