क्या मैं कांग्रेस अध्यक्ष बनने से मना करता? गहलोत बोले- मेरे खिलाफ रचा गया था षड्यंत्र
जयपुर, जून 7 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर 25 सितंबर 2022 के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, "मैं अनपढ़ नहीं हूं। मुझे कांग्रेस अध्यक्ष पद का महत्व मालूम है। अगर सोनिया गांधी और कांग्रेस मुझे उस पद के लिए चुन रही थीं तो क्या मैं मना करता?" उन्होंने ये भी दावा किया कि उस समय उनके खिलाफ एक बड़ा षड्यंत्र रचा गया था और पूरे देश में यह धारणा बना दी गई कि वे मुख्यमंत्री पद छोड़ना नहीं चाहते थे। गहलोत ने कहा कि सच्चाई इससे बिल्कुल अलग थी।मैं अनपढ़ नहीं हूं, कांग्रेस अध्यक्ष पद का महत्व मालूम है गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का पद देश की सबसे प्रतिष्ठित राजनीतिक जिम्मेदारियों में से एक है। उन्होंने याद दिलाया कि इस पद पर महात्मा गांधी, मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल जैसे नेता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.