नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- गरबा महोत्सवों में मुसलमान समुदाय की एंट्री को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। इस पर भारतीय जनता पार्टी छोड़ चुके शहजाद पूनावाला ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि क्यों सभी हिंदू त्योहारों को सेक्युलर करने की कोशिश की जा रही है? साथ ही कहा है कि गरबा में जाने के लिए गलत पहचान रखने की क्या जरूरत है। खास बात है कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नीतीश राणे ने मुसलमानों की एंट्री पर रोक लगाने की बात कही थी। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद की बात का समर्थन किया था। पूनावाला ने लिखा, 'क्या मुसलमानों को गरबा में जाने की अनुमति मिलनी चाहिए? गरबा नवरात्रि के दौरान गरबा का एक पवित्र धार्मिक केंद्र है। मां अंबा, उनकी पूजा और उनकी परंपराएं। इसे सिर्फ एक डांस पार्टी कहना, उस चीज को नजरअंदाज करना है, जिसे भक्त मना रहे हैं। अगर ...