नई दिल्ली, फरवरी 2 -- मुंबई में हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि पिछले 36 घंटों के अंदर 12 नाबालिग बच्चे लापता हो गए हैं। इनमें 8 लड़कियां शामिल हैं। ये बच्चे मुंबई के सात अलग-अलग पुलिस थाना क्षेत्रों जैसे शिवाजी नगर, साकीनाका, अंटॉप हिल, ओशिवारा, मानखुर्द, बांगूर नगर और घाटकोपर से गायब बताए गए। इस खबर ने शहर में व्यापक दहशत फैला दी, क्योंकि लोगों ने इसे मानव तस्करी से जोड़कर देखा। कई मीडिया हैंडल्स और प्रभावशाली लोगों ने इसे शेयर किया, जिससे जनता में हाई अलर्ट और रेड अलर्ट की मांग बढ़ गई। सोशल मीडिया पर लोग पुलिस और मीडिया से सवाल करने लगे व बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। अफवाहों के चलते बाजारों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर तलाशी अभियान की बातें भी फैलीं, जिससे आम जनजीवन प्रभाव...