नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- दिवाली का त्योहार हो और घर में भर-भर के मिठाइयां ना आएं, ऐसा कैसे हो सकता है भला। अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को देने से ले कर पूजा में भगवान को भोग लगाने तक, दिवाली पर मिठाइयों का बहुत इस्तेमाल होता है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि ये मिठाइयां नॉन वेज भी हो सकती हैं? शायद आपको यकीन ना हो, लेकिन काजू कतली, बर्फी अन्य मिठाइयों पर लगे चांदी के वर्क को बनाने का पारंपरिक तरीका जानवरों से जुड़ा रहा है। ऐसे में कई लोग चांदी के वर्क को नॉन वेज मानते हैं और इन्हें लेने से बचते हैं। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए डाइट एक्सपर्ट सिमरत कथूरिया भी चांदी के वर्क वाली मिठाइयों को ना लेने की सलाह देती हैं। आइए जानते हैं उनका क्या कहना है।क्या मिठाइयों पर लगा चाँदी का वर्क नॉन वेज है? सिमरत बताती हैं कि जो मिठाइयां आप भगवान को भोग में चढ़ात...