नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- आज के समय में बेहतर सैलरी और करियर ग्रोथ के लिए नौकरी बदलना आम बात हो गई है। प्राइवेट सेक्टर में ज्यादातर प्रोफेशनल्स हर साल या कुछ समय में ही जॉब बदल देते हैं, ताकि सैलरी में इजाफा हो सके। ऐसा सिर्फ कम सैलरी पाने वाले कर्मचारी ही नहीं करते, बल्कि जिनकी सैलरी 1.5 से 2 लाख हर माह है, वो भी मामूली या कह लीजिए 20 से 30 हजार सैलरी हाइक पर ही नौकरी बदल देते हैं। अक्सर लोगों के मन एक सवाल ये उठता है कि जब आपकी सैलरी 2 लाख है, तो क्या मामूली सैलरी हाइक के लिए बार-बार नौकरी बदलनी चाहिए? क्या ये फैसला आपके करियर के लिए ठीक रहेगा? इसी सवाल को लेकर इस वक्त सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। इस मुद्दे को लेकर पुणे के प्रोफेशनल ने अपना नजरिया शेयर किया है। पुणे के निहार पाटिल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो...