नई दिल्ली, जून 7 -- बेंगलुरु में 5 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में करीब तीन महीने बाद बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआत में यह मामला दुर्घटना माना गया था और कहा गया था कि बच्ची कार में सो गई थी, लेकिन पुलिस जांच में कई संदिग्ध तथ्य सामने आने के बाद अब इसे हत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस ने बच्ची की मां और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसियों का कहना है कि शुरुआती बयान और बाद में सामने आए सबूतों में कई विरोधाभास पाए गए, जिसके बाद केस को दोबारा खोला गया। यह भी पढ़ें- 'PM मोदी चाहते हैं कि युवा रील बनाते रहें', सार्थक सिद्धांत से मिलकर बोले राहुल मृत बच्ची की पहचान वेन्निला के रूप में हुई है। उसके पिता प्रवीण ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसकी पत्नी प्रियंका और उसके करीबी मित्र मोहन की भूमिक...