नई दिल्ली, मार्च 12 -- महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह। भारतीय क्रिकेट के दो नायाब हीरे। एक धाकड़ कप्तान रहा तो दूसरा धाकड़ ऑलराउंडर और मैच विजेता। दोनों 2007 और 2011 के विश्व कप के हीरो। दोनों ने न जाने कितने मौकों पर अपनी पार्टनरशिप से टीम इंडिया की जीत का परचम लहराया। लेकिन आरोप लगाया जाता है कि महेंद्र सिंह धोनी ने ही युवराज सिंह का करियर खत्म किया। युवराज के पिता और पूर्व क्रिकेटर जोगराज सिंह तो सार्वजनिक तौर पर आरोप लगा चुके हैं कि धोनी ने ही उनके बेटे का करियर खत्म किया, नहीं तो वह 4-5 साल और खेल सकते थे। तो क्या महेंद्र सिंह धोनी ने ही युवराज सिंह को टीम से ड्रॉप कराया था? पूर्व राष्ट्रीय मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने इससे इनकार किया है।'युवराज को बाहर करने में धोनी की कोई भूमिका नहीं' पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल बीसीसीआई की नेशनल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.