नई दिल्ली, जून 6 -- टीएमसी सांसद यूसुफ पठान ने उन आरोपों पर सफाई दी कि ममता बनर्जी ने उनसे बहरामपुर लोकसभा सीट से इस्तीफा देने को कहा है ताकि खुद वहां से उपचुनाव लड़ सकें। उन्होंने इस दावे को पूरी तरह झूठा बताया। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके यूसुफ पठान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कभी भी उनसे इस बारे में चर्चा नहीं की। साथ ही किसी पार्टी अधिकारी ने भी उनसे संपर्क नहीं किया। यह भी पढ़ें- सभी के लिए सुलभ हो न्यायपालिका, CJI बोले-लोकतंत्र में यही जवाबदेही की अंतिम कड़ी यूसुफ पठान ने कहा, 'कुछ समय से यह खबर वायरल हो रही है कि ममता बनर्जी ने मुझे बहारमपुर लोकसभा सीट से MP पद से इस्तीफा देने को कहा है ताकि वह खुद वहां से चुनाव लड़ सकें। ममता बनर्जी ने मुझे यह कभी नहीं कहा। हमारी आखिरी मुलाकात में भी उन्होंने इस बारे में कुछ नही...