कोलकाता, मार्च 18 -- पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का शेड्यूल घोषित होते ही भाजपा और टीएमसी पूरी तरह ऐक्टिव हो चुके हैं। भाजपा ने तेजी दिखाते हुए 144 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर दिए तो वहीं टीएमसी ने भी 291 सीटों की एकमुश्त सूची जारी कर दी है। ममता बनर्जी को भबानीपुर विधानसभा से ही उतरी हैं, जहां से वह 2021 के उपचुनाव में जीती थीं। इससे पहले वह विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से हार गई थीं। अब भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम के साथ ही भबानीपुर से भी उतार दिया है। ऐसे में देखना होगा कि क्या भबानीपुर ही ममता बनर्जी के लिए 2021 वाला नंदीग्राम साबित होगा? या वह भबानीपुर जीतने के साथ ही चौथी बार सत्ता में फिर वापसी कर पाएंगी। चुनाव का नतीजा 4 मई को आएगा, लेकिन फिलहाल बंगाल की हॉट सीट भबानीपुर बन चुकी है। अब...