नई दिल्ली, मार्च 28 -- सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है, जिसमें चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग की गई है कि आगामी विधानसभा चुनावों में मतदान केंद्रों पर फिंगर और आईरिस बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली लागू की जाए। याचिका सामाजिक कार्यकर्ता और वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय की ओर से दायर की गई है। इसमें कहा गया है कि मौजूदा व्यवस्था में डुप्लिकेट वोटिंग, व्यक्ति छलावा (इंपर्सनेशन) और फर्जी मतदाताओं (घोस्ट वोटिंग) जैसी अनियमितताएं लगातार हो रही हैं। याचिकाकर्ता ने अनुच्छेद 32 के तहत सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाया जा सके। यह भी पढ़ें- मियां समुदाय की रीढ़ तोड़ देंगे; असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का खुला ऐलान याचिका में मुख्य मांग यह है कि चुनाव आयोग मतदान केंद्रों पर फिंगरप्रिंट और आईरिस...