क्या भारत में शुरू हो गया पेट्रोल संकट? पंप पर लगे नोटिस से हड़कंप, दूसरी बार बढ़े हैं दाम
नई दिल्ली, मई 19 -- भारत में एक सप्ताह में दूसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। इसी बीच चंडीगढ़ के एक पेट्रोल पंप पर सीमित मात्रा में ईंधन देने का नोटिस चस्पा हो गया है। इस नोटिस के सामने आते ही हड़कंप मच गया और प्रशासन को हरकत में आना पड़ा। प्रशासन ने साफ किया है कि ऐसे कोई भी निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। खास बात है कि यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है, जब देश में आने वाले दिनों में ईंधन की कमी होने की आशंकाएं हैं।सिर्फ 500 रुपये का पेट्रोल मिलेगा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में एचजी पेट्रो केयर नाम के पेट्रोल पंप पर नोटिस लगा दिया गया था। इसमें कहा गया था कि दो पहिया वाहनों को 500 रुपये तक का ईंधन मिलेगा। जबकि, चार पहिया वाहनों के लिए यह सीमा 1500 रुपये तय की गई थी। इस नोटिस को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं तेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.