नई दिल्ली, फरवरी 28 -- क्या दुबई के बुर्ज खलीफा पर ईरान ने मिसाइल हमला किया है? एक वीडियो में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के पास विस्फोट और काला धुआं दिखाई दे रहा है। हालांकि, बुर्ज खलीफा को अभी तक सीधे निशाना नहीं बनाया गया और न ही इसे कोई नुकसान पहुंचा है। यह जरूर है कि सुरक्षा कारणों से बुर्ज खलीफा को खाली कराया गया है। शहर में विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं और मिसाइलें आसमान में देखी गई हैं। यह घटना अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत हमलों के जवाब में ईरान की जवाबी कार्रवाई के रूप में सामने आई है। यह भी पढ़ें- सैकड़ों अमेरिकी सैनिक मारे गए, 14 मिलिट्री बेस पर किया हमला; ईरान का बड़ा दावा ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिसमें UAE के अबू धाबी और दुबई प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.