नई दिल्ली, जून 14 -- यूपीएससी परीक्षा दुनिया की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हर साल 10-12 लाख युवा इसके लिए आवेदन करते हैं। इतनी कठिन प्रतिस्पर्धा और तैयारी का लंबा सफर इसे चैलेंजिंग बना देता है। यूपीएससी की IAS, IPS, IFS और IRS की सेवाएं काफी लोकप्रिय मानी जाती है। लेकिन आज हम बात करेंगे आईपीएस की। भारतीय पुलिस सेवा यानी आईपीएस अधिकारी का मुख्य काम कानून और व्यवस्था बनाए रखना और अपराध को रोकना है। ये पुलिस अफसर खाकी वर्दी पहनते हैं और जिले में SP या SSP के रूप में पुलिस बल का नेतृत्व करते हैं। यह भी पढ़ें- NEET के बाद BDS, इंटर्नशिप के साथ UPSC की तैयारी; दूसरे अटेंम्ट में ही क्रैककैसे बनते हैं आईपीएस आम धारणा यही है कि आईपीएस अफसर बनने के लिए यूपीएससी परीक्षा पास करनी होती है। लेकिन यह अकेला रास्ता नहीं है। इसमे...