नई दिल्ली, जून 6 -- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष पद को लेकर पिछले कुछ समय से राजनीतिक गलियारों में बदलाव की चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, पार्टी के भीतर से मिल रहे संकेत और संगठनात्मक परिस्थितियों को देखते हुए फिलहाल नेतृत्व परिवर्तन की संभावना बेहद कम नजर आ रही है। सूत्रों और राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस आगामी चुनावी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेशाध्यक्ष पद पर निरंतरता बनाए रखने के पक्ष में दिखाई दे रही है। गोविंद सिंह डोटासरा जुलाई 2020 में राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए थे। सामान्य तौर पर कांग्रेस संगठन में प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का माना जाता है, लेकिन डोटासरा का कार्यकाल लगभग छह वर्ष तक पहुंचने वाला है। इसके बावजूद पार्टी नेतृत्व ने अब तक उनके स्थान पर किसी नए चेहरे की तलाश य...