नई दिल्ली, मई 27 -- कई बार खाना वाकई में ज्यादा बन जाता है तो कई बार कुछ चीजों को जानकर ज्यादा बनाया जाता है। जानबूझ कर ज्यादा बनने वाली चीजों की लिस्ट में सबसे पहला नाम चावल का है। ज्यादातर लोग चावल को रोटी से ज्यादा खाना पसंद करते हैं। जब भी चावल एक्सट्रा बन जाते हैं तो इन्हें फ्रिज में रख दिया जाता है और फिर जब भी खाने का मन करता है तो लोग इसे गर्म करके या फिर कई बार गर्म सब्जी से ठंडे चावल खा लेते हैं। चावल को फ्रिज में इसलिए रखा जाता है क्योंकि ठंडा तापमान बैक्टीरिया की वृद्धि को धीमा करता है, लेकिन पूरी तरह रोकता नहीं। ऐसे में मन में ये सवाल आता है कि क्या फ्रिज के रखे चावल खाना सेफ है। अगर आपको भी फ्रिज में रखे चावल खाने से पहले संकोच होता है तो कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. जयेश शर्मा, लीडिंग कैंसर सर्जन की बात सुनें। यह भी पढ़ें- शराब पीन...