नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- दही हमारे खानपान का बड़ा अहम हिस्सा है। कभी रायता, लस्सी, दही वाले आलू, कढ़ी और भी कई डिशेज के रूप में हम दही कंज्यूम करते हैं। वहीं कुछ लोगों को तो जबतक खाने के साथ में दही ना मिल जाए, उनकी मील पूरी ही नहीं होती। आमतौर पर लोग दही को फ्रिज में रख देते हैं। फ्रिज में दही जल्दी खट्टी भी नहीं होती और इसका स्वाद लंबे टाइम तक फ्रेश बना रहता है। लेकिन क्या दही को हफ्तों तक फ्रिज में रखकर खाते रहना सही है? अक्सर लोग सवाल करते हैं फ्रिज में रखी दही कब तक कंज्यूम की जा सकती है। तो चलिए आज इस बारे में विस्तार से जानते हैं।क्या फ्रिज में रखी दही खराब नहीं होती है? कई लोगों को लगता है कि दही फ्रिज में रख दो तो खराब नहीं होती है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हां, फ्रिज में रखने से दही लंबे समय तक फ्रेश और मीठी जरूर रहती है क्योंकि इ...