नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- ीशेयर बाजार में कुछ ऐसे स्टॉक होते हैं, जो एक बार तेजी दिखाने के बाद थोड़े समय के लिए ठहर जाते हैं और फिर नए सिरे से ऊपर जाने की कोशिश करते हैं। ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल (Samvardhana Motherson International) का शेयर भी फिलहाल इसी तरह के तकनीकी संकेत दे रहा है। अगर आप इस शेयर की पिछली तेजी का फायदा नहीं उठा पाए हैं, तो ब्रोकरेज फर्म च्वॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking) ने इसमें एक और खरीदारी का मौका बताया है। च्वॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमीत बगड़िया की टीम ने 19 नवंबर की रिसर्च रिपोर्ट में इस शेयर पर एक महीने के नजरिये से खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने Rs.162.70 के भाव पर शेयर खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए Rs.180 का टारगेट और Rs.154 का स्टॉप लॉस तय किय...