नई दिल्ली, अगस्त 19 -- साउथ के सुपरस्टार एक्टर प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' शायद उनके करियर का सबसे काला दाग है। एक ऐसा दाग जिसे मिटाने में शायद उन्हें अपना पूरा करियर खपाना पड़ जाए। साल 2023 में रिलीज हुई 'आदिपुरुष' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी और इस फिल्म में रामायण के किरदारों के साथ किया गया एक्सपेरिमेंट दर्शकों को फूटी आंख नहीं सुहाया। फिल्म तो पिटी ही, लेकिन साथ ही इसकी कास्ट और क्रू की भी बड़ी थू-थू हुई। अब खबर है कि प्रभास के साथ मिलकर ओम राउत एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं।क्या वाकई साथ करेंगे काम? प्रभास ने हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत करने के लिए 'आदिपुरुष' को चुना था, लेकिन बाहुबली फेम एक्टर के लिए यह प्रोजेक्ट बहुत खराब चॉइस साबित हुआ। सोशल मीडिया पर गॉसिप्स थे कि अब 3 साल बाद, प्रभास और 'आदिपुरुष' के निर्देशक ओम राउत के फिर स...