नई दिल्ली, मार्च 3 -- होली का त्योहार खूब मौज-मस्ती और रंगों से भरा होता है। लेकिन प्रॉब्लम तब होती है जब इसी दौरान आपके पीरियड्स भी चल रहे हों। होली खेलते हुए ढेर सारे रंगों और पानी का इस्तेमाल होता है, जिससे हाइजीन इश्यू हो सकता है। ऐसे में सैनिटरी पैड यूज करना भी सेफ नहीं होता है क्योंकि अगर आप खूब मस्तीभरी होली खेलती हैं, तो रंगों भरा पानी एब्जॉर्ब करने का खतरा रहता है। इससे वैजाइनल इन्फेक्शन होने का रिस्क बढ़ सकता है। अब सवाल है कि होली वाले दिन पीरियड्स हों तो कौन से प्रोडक्ट्स यूज करें और किन बातों का ध्यान रखें, ताकि होली को बढ़िया से एंजॉय कर पाएं। गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ मिताली ने इससे जुड़ी कुछ जरूरी टिप्स साझा की हैं, जो आपको ध्यान में जरूर रखनी चाहिए। आइए जानते हैं-क्या पीरियड्स में होली खेलना सेफ है? होली के आसपास पीरियड्स हो जाएं...