नई दिल्ली, अगस्त 24 -- भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान में एक खास इवेंट में खेलने के लिए जा सकते हैं। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट की मानें तो इसके लिए भारत सरकार ने पाकिस्तान में आयोजित होने वाले एक एशियाई इवेंट का समर्थन किया है। साउथ एशियन गेम्स 2027 को पाकिस्तान में होस्ट करने के लिए भारत ने सपोर्ट करने पर विचार किया है। दोनों पड़ोसी देशों के बीच खराब रिश्ते हैं, मगर क्रिकेट को छोड़कर अन्य खेलों में ऐसा लगता है कि किसी को कोई समस्या नहीं है। हाल ही में हॉकी विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने हाई-फाइव किया था, जबकि क्रिकेट के मैदान पर कोई एक दूसरे से हाथ तक नहीं मिलाता है। 3 से 11 अप्रैल तक अगले साल साउथ एशियन गेम्स का 14वां एडिशन होना है, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान के पास है। दो दशक से ज्यादा समय के बाद फिर से पाकिस्तान को इन गेम्स...