पटना, फरवरी 20 -- गाना, फिल्म और विवाद से सुर्खियों में रहने वाले भोजपुरी स्टार पवन सिंह की राजनीतिक पारी में माननीय शब्द जल्द जुड़ने के आसार बन रहे हैं। बिहार से राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव में एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पवन सिंह को उतारकर सांसद बना सकती है। काराकाट से निर्दलीय 2024 का लोकसभा चुनाव लड़कर हारने और उपेंद्र कुशवाहा को तीसरे नंबर पर पहुंचाने वाले पवन सिंह का पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले कुशवाहा से भरत-मिलाप का फोटो भी सामने आया था। तब बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा था कि पवन सिंह बीजेपी में थे और बीजेपी में ही रहेंगे। पवन सिंह जब सितंबर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे, तब चर्चा उड़ी थी कि वह आरा विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन पूर्व केंद्र...