चंडीगढ़, जुलाई 7 -- पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी थमती दिखाई नहीं दे रही है और टूट का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को पार्टी प्रभारी भूपेश बघेल ने चंडीगढ़ में नेताओं के साथ मीटिंग की। बघेल ने मीटिंग में नेताओं को भरोसा दिलाया कि पंजाब कांग्रेस में कोई बदलाव नहीं होगा। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, हाल ही में नियुक्त 3 कार्यकारी अध्यक्षों में से राजकुमार वेरका और सुखविंदर सिंह डैनी, पार्टी के संगठन महासचिव, कोषाध्यक्ष और कई जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। चन्नी गुट की बैठक से दूरीचरणजीत सिंह चन्नी के करीबी माने जाने वाले संगत सिंह गिलजियां इस बैठक में शामिल नहीं हुए। दो जिला अध्यक्ष भी बैठक से नदारद रहे। बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने नेताओं की गैरहाजिरी को ज्यादा तूल देने से इनकार किया। उन्होंने...