नई दिल्ली, मार्च 3 -- आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल बुधवार को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भिड़ंत होगी। मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम का जारी टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका से दूसरी बार सामना होगा। दोनों की जब शुरुआती चरण में अहमदाबाद में टक्कर हुई थी, तब एडेन मार्करम के नेतृत्व वाली साउथ अफ्रीकी टीम ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से शिकस्त दी थी। हालांकि, न्यूजीलैंड ने आईसीसी नॉकआउट मैचों में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे उसे फाइनल के टिकट का दावेदार माना जा रहा।ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका की रूह कंपा देगा न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के किसी नॉकआउट मैच में टक्कर होगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.