लखनऊ, जुलाई 17 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (BRBNMPL) द्वारा पॉलिमर शीट की खरीद के लिए जारी टेंडर को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर सवाल उठाया कि क्या अब देश के नोटों का भी निजीकरण किया जाएगा। अखिलेश यादव ने लिखा कि भ्रष्ट भाजपा शासन में कमीशनखोरी का मॉडल इस हद तक पहुंच गया है कि अब नोटों के निजीकरण की आशंका पैदा हो रही है।आरबीआई के टेंडर पर अखिलेश ने उठाए सवाल उन्होंने कहा कि जब देश की मुद्रा ही आत्मनिर्भर नहीं होगी तो अर्थव्यवस्था और देश कैसे आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने यह भी तंज कसा कि क्या अब सरकार भी आउटसोर्सिंग पर दे दी जाएगी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इतने संवेदनशील कार्य के लिए छोटा टेंडर जा...