पटना, मार्च 6 -- करीब ढाई दशक तक बिहार की राजनीति की धुरी और दो दशक तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार अब अपना पद छोड़ने जा रहे हैं। नीतीश कुमार गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करते हुए एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति की ओर से बढ़ चले हैं। नीतीश के नामांकन के साथ ही यह साफ हो गया है कि बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है, जो पहली बार भाजपा के कोटे से होगा। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से विजय कुमार सिन्हा तक को प्रमोट किए जाने या फिर किसी छुपे रुस्तम को मौका मिलने की अटकलें चल रही हैं। चर्चा यह भी है कि भाजपा बिहार में नीतीश के बदले अपने 'नीतीश' को सीएम बना सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के बेटे नीतीश मिश्रा मधुबनी जिले में झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार के विधायक हैं। 2000 से 2025 तक वह 5 बार एक ही सीट से जीतकर विधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.